फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus driver saved many life

Deoria News: चालक सेराज के जज्बे को सलाम कर रहे लोग

Sat, 22 Jun 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
bus driver saved many life
बस ट्रक ​भिडंत में घायल चालक सेराज का मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा उपचारफोटो- संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

बस चालक की सूझबूझ से बच गई कई लोगों की जान
हादसे में चालक का टूट गया पैर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
बुधवार को रुद्रपुर-कपरवार मार्ग के बहसुआ चौराहे पर हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बरांव के समीप बहसुआ चौराहे पर हुई ट्रक और रोडवेज की बस की भिड़ंत में बचे यात्रियों के चेहरे पर खौफ है। हादसे में घायल यात्री और घटना के चश्मदीद लोग बस के चालक सेराज अहमद के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। सामने अनियंत्रित ट्रक को देख सेराज ने पुरजोर सभी यात्रियों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि, घटना में दो की मौत और 13 लोग घायल हो गए। वहीं, घायल चालक का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। हादसे में उसका पैर टूट गया है। बस में बैठे लोग चालक की हिम्मत से उनकी जान बचना बता रहे है।
नगर के मस्जिद वार्ड निवासी मजिद के बेटे सेराज अहमद बस चालक हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह हर दिन की भांति घर से दोपहर का नाश्ता रख कर चल दिए। बकौल सेराज नगर के पूर्वी बाईपास, भभौली, मदनपुर के बाद बरांव चौराहे से दो लोग बस में चढ़े। करीब दो सौ मीटर आगे बढ़ने पर कपरवार की तरफ से सामने तेज रफ्तार में ट्रक आता दिखाई दिया। चालक अनियंत्रित दशा में ट्रक चला रहा था। ट्रक रोडवेज बस के सामने बढ़ता जा रहा था। चालक को दुर्घटना की आशंका लगी और बस को बायीं तरफ मोड़ने का प्रयास करने लगा। कुछ हिस्सा ही बस का बाएं घूमा था कि सड़क किनारे पेड़ आ गया। पेड़ और ट्रक को सामने से टक्कर होने से बचाने के प्रयास के दौरान ही हादसा हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्रक बस के दाहिने हिस्से को टक्कर मारते हुए बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई होती तो और कई जानें चली गईं होतीं। घटना के बाद जुटे लोग घायलों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल जाने लगे। कुछ लोगों ने बस चालक सेराज को खींचकर सीट से बाहर निकाला। एक राहगीर उन्हें बाइक से लेकर महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। चालक के पिता मक्का मदीना हज करने गए हैं। सेराज के घायल होने पर लोगों ने उसके जल्द ठीक होने को दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed