फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus

आज खुद के वाहन पर ही करें भरोसा

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bus
आज खुद के वाहन पर ही करें भरोसा
विज्ञापन

पीएम की रैली के लिए रवाना र्हुइं डिपो की बसें, मऊ, आजमगढ़, बलिया की बसों को भी लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए देवरिया डिपो की सारी बसों को लगा दिया गया। इनके अलावा मऊ, आजमगढ़, बलिया, कानपुर आदि डिपो की बसों को भी राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर खड़ा कर दिया गया। इससे सोमवार दोपहर के बाद से ही डिपो खाली-खाली सा नजर आया। इस कारण दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐेसे में लोग आज अपने वाहनों पर ही भरोसा करें।
जिला मुख्यालय आने के लिए आम जनता के लिए सरकारी बसें सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं। सभी बसों को रैली ड्यूटी में लगा दिए जाने के लिए परिसर में आए दूर दराज के यात्रियों को खूब परेशानी झेलनी पड़ी। लोकल रुटों पर जाने के लिए भी लोगों को इंतजार करने के बाद सवारी नहीं मिली। पूछताछ केंद्र पर भी यात्रियों को बस नहीं उपलब्ध होने की बात कह लौटा दिया गया। इससे यात्री संचालन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को कोसते रहे। मंगलवार को परिवहन निगम एवं प्राइवेट बसों के सहारे यात्रा का मन बनाए हुए हो तो इसे त्याग दें। कारण सात दिसंबर को प्रधानमंत्री की रैली में जिले से हजारों लोग जाएंगे। लोगों को ले जाने और ले आने के लिए ग्राम सभा एवं ब्लॉक स्तर पर सरकारी बसों को लगाया गया है। इसमें देवरिया डिपो अंतर्गत निगम की 60 एवं अनुबंधित 111 बसें भी शामिल रही। अन्य डिपो की बसों को मिलाकर कुल 460 बसें मंगलवार को देवरिया से गोरखपुर जाएंगी।
विज्ञापन

स्कूली बसों एवं प्राइवेट वाहनों को भी लगाया गया
गोरखपुर रैली के लिए परिवहन विभाग भी वाहनों की व्यवस्था करने में पिछले 10 दिनों से जुटा हुआ है। जिले के समस्त स्कूलों के वाहनों, प्राइवेट बसों को भी इसमें लगाया गया है। एआटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उनके स्तर पर 100 वाहनों की व्यवस्था गोरखपुर रैली के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो की सारी बसों को गोरखपुर रैली के लिए लगाने का आदेश क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर से आया है। चालकों को ड्यूटी पत्र देकर बसों को उनके निर्धारित जगहों के लिए रवाना कर दिया गया। ऐसे में मंगलवार को रोडवेज बसों की संचालन व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी।
- ओम कुमार मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed