{"_id":"66e4c6c87e503099b30e4d67","slug":"burnt-transformer-not-replaced-even-after-two-months-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-135174-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जला ट्रांसफाॅर्मर दो माह बाद भी नहीं बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जला ट्रांसफाॅर्मर दो माह बाद भी नहीं बदला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत के भरौली वार्ड में दो माह से जला ट्रांसफाॅर्मर बिजली निगम अब तक नहीं बदल सका। वहीं नगर पंचायत का एक ट्रांसफाॅर्मर छह माह से जला है। उसकी भी मरम्मत बिजली निगम नहीं करा सका। इसके चलते नगर पंचायत के एक ट्रांसफाॅर्मर से भरौली वार्ड के उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है।
नगर पंचायत ने अपने फंड से नगर पंचायत की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए 400 केवीए के दो नए ट्रांसफऍर्मर खरीदे हैं। जब भी किसी वार्ड का ट्रांसफाॅर्मर जलता है तो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के रूप में नगर पंचायत अपना ट्रांसफाॅर्मर देकर बिजली व्यवस्था ठीक करती है। छह माह से नगर पंचायत का एक ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। जिसे सब स्टेशन पर रखा गया है। आज तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है, जबकि एक ट्रांसफाॅर्मर दो माह से भरौली वार्ड का ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद उसे लगाकर उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा रही है।
ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद निगम भी मौन साधा हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने बताया कि यदि भरौली में लगा नगर पंचायत का यह भी ट्रांसफाॅर्मर जल गया तो अन्य वार्डों में आकस्मिक सेवा भी ठप हो जाएगी। सभासद अशोक गुप्ता‚ हरिश्चंद ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से नगर पंचायत को दोनों ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराने की मांग की है।