फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Burned an effigy of the finance minister in protest

विरोध में वित्तमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 03 Mar 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 03 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

नगर स्वर्णकार संघ के आह्वान पर स्वर्णकारों ने एक्साइज ड्यूूटी के विरोध में दूसरे दिन भी दुकानें बंद रखीं।

विज्ञापन

संघ ने वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और सुभाष चौक पहुंचकर उनका पुतला जलाया। मांगे पूरी न होने तक हड़ताल की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

स्वर्णकार संघ और सराफा मंडल के लोगों ने अपनी दुकानें दूसरे दिन भी बंद रखीं और कैंप कार्यालय में बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सराफा मंडल के अध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने कहा कि व्यवसायियों के लिए एक्साइज ड्यूटी काला कानून है। इससे देश में इंस्पेक्टर राज आ जाएगा। व्यवसायियों का उत्पीड़न होने लगेगा।


स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रमेेश वर्मा ने कहा कि इस कानून के खिलाफ आंदोलन चलता रहेेगा। मंत्री राजू वर्मा ने कहा कि अब एकजुट होकर संघर्ष करने का वक्त आ गया है।


सराफा मंडल के मंत्री उमाशंकर वर्मा ने कहा कि सभी स्वर्ण व्यवसायी इसका विरोध कर रहे हैं। शिवजी सर्राफ ने कहा कि वर्ष 2012 में भी इस कानून को लागू करने का प्रयास किया गया था।


लेकिन तब 28 दिन तक दुकान बंद कर के व्यापारियों ने इसे वापस कराया। इस अवसर पर नीरज वर्मा, निर्भय सर्राफ, वासुदेव वर्मा, रोशन, पप्पू, नितिन बरनवाल, पुच्ची, प्रह्लाद, दीपक सत्संगी, संजू सोनी, बच्चा, संजू सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed