फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulls caught at Mahuadih intersection

Deoria News: महुआडीह चौराहा पर पकड़े गए सांड़

Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bulls caught at Mahuadih intersection
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा पर शुक्रवार को ब्लॉक प्रशासन ने निराश्रित पशुओं को पकड़वाया। सोमवार को यहां सांड़ के हमले से एक शिक्षक का हाथ टूट गया था। इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। महुआडीह चौराहा पर शिक्षक रणधीर सिंह (52) अपने मकान के सामने खड़े थे। तभी सांड ने हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। अमर उजाला अखबार में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बैतालपुर ब्लॉक प्रशासन ने शुक्रवार को महुआडीह चौराहा पर घूम रहे सांड़ों को पकड़वाने का कार्य किया। कुछ पकड़े गए जबकि कुछ निराश्रित पशु इधर-उधर भाग गए। निराश्रित पशुओं के भय से लोग सहमे हुए हैं। इस संबंध में बीडीओ बैतालपुर दीपक कुमार ने बताया कि महुआडीह चौराहा पर शुक्रवार को सांड़ों को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। तीन सांड़ पकड़े गए हैं। इन्हें जिले के गोशाला में रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed