{"_id":"56fc0f614f1c1ba47af0037c","slug":"bullion-received-representatives-of-the-movement-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा आंदोलन को मिली जनप्रतिनिधियों की ‘ताकत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा आंदोलन को मिली जनप्रतिनिधियों की ‘ताकत’
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड पर सराफा मंडल के धरने को पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ स्वर्ण कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन 29वें दिन जारी रहा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह और पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने पहुंचकर इस आंदोलन को समर्थन दिया।
सभा को संबोधित करते हुए जनपद सराफा मंडल के अध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि स्वर्ण कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर ऐतिहासिक कार्य किया है। जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी, विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने मंच पर पहुंचकर इस आंदोलन का समर्थन दिया। उनके साथ कई सभासद भी मंच पर पहुंचे।
धरने को समर्थन देते हुए पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल अडानी और अंबानी जैसे लोगों को तरजीह दी जा रही है। छोटे और गरीब आदमी को जुमलेबाजी से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव वर्मा और अजय वर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार को सभी स्वर्ण व्यवसायी अर्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। सभा को नपा के पूर्व अध्यक्ष बसंत कुमार श्रीवास्तव, शिवजी सराफ, पंकज वर्मा, गंगासागर, जवाहर, अरविंद, रमेश, संजू सोनी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र , बच्चा, रमेश, अमरनाथ, भरत, मुन्ना, योगेंद्र, रतन, ईश्वर सोनी आदि मौजूद रहे।