फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullies cut Semri Rajwaha, hundreds of acres of crops submerged

Deoria News: सेमरी रजवाहा को दबंगों ने काटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 30 Jul 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bullies cut Semri Rajwaha, hundreds of acres of crops submerged
तरकुलवा विकासखंड अन्तर्गत महुआपाटन गांव के पास मनबढो ने कटी नहर।
हर रोज नहर काट रहे दबंग, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा विकासखंड क्षेत्र के महुआपाटन गांव के पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात कुछ दबंग लोगों ने सेमरी रजवाहा को काट दिया है, जिससे आस-पास के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। हर रोज नहर काटने से गंडक विभाग के अधिकारी परेशान हैं। आरोप है कि उनकी तहरीर पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नहर को बंधवाने तथा नहर काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल कुछ दबंग लोग अपने लाभ के लिए नहर को काट देते हैं, जिससे आसपास के गरीब किसानों की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो जाती है।


हेतिमपुर से हथियागढ़, भिसवा, रामपुरगढ़, महुआपाटन, नरायनपुर से होकर गुजरने वाले सेमरी रजवाहा को शनिवार रात में कुछ दबंग लोगों ने महुआपाटन और पहाड़पुर गांव के बीच में काट दिया है। नहर का पानी तेज धारा के साथ आसपास के किसानों के खेत में बह रहा है, जिससे महुआपाटन, पहाड़पुर, महुआरी, हरैया आदि गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। किसानों का आरोप है कि हर सीजन में कुछ दबंग लोग नहर को दबंगई के बल पर काट देते हैं, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। अभी एक दिन पूर्व शुक्रवार रात जमुनी गांव के पास दबंगों ने खजुरिया रजवाहा को काट दिया था। बार-बार नहर काटने से छोटे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। उनके पास कम खेत है, वह भी पानी में डूब जा रही है। जिससे उनके पास निवाला का संकट पैदा हो जाता है। शिकायत के बाद भी प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा है। पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। लोगों ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि सेमरी रजवाहा के महुआपाटन गांव के पास काटने की सूचना मिली है, जिसे बंधवाने की कार्रवाई की जा रही है। नहर को काटने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed