फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulldozers razed the structures occupied by the murder accused; pond land was cleared.

Deoria News: हत्यारोपियों के कब्जे पर बुलडोजर चला, पोखरी की जमीन कराई खाली

Fri, 09 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers razed the structures occupied by the murder accused; pond land was cleared.
भीखम छपरा गांव में पोखरी की जमीन से कब्जा हटवाता बुलडोजर।
देवरिया। भीखम छपरा गांव में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के आरोपियों के कब्जे वाली सरकारी जमीन पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पोखरी की जमीन पर बोई गई धान की फसल हटवाकर भूमि खाली कराई।
विज्ञापन

इससे पहले चार अक्तूबर को सलेमपुर के एसडीएम क्षितिज द्विवेदी के आदेश पर राजस्व टीम ने गांव में सरकारी जमीन की पैमाइश की थी।
इसमें गाटा संख्या 35 की 0.178 हेक्टेयर पोखरी की भूमि में से 0.081 हेक्टेयर पर संजय और वशिष्ठ नारायण की ओर से धान की फसल बोए जाने की बात सामने आई थी। अन्य सरकारी भूमि भी जांची गई थी, जो मौके पर खाली मिली थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुल सकती है हत्याकांड की पूरी परत : रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में पुलिस की जांच अब सीसीटीवी फुटेज की ओर मुड़ गई है। वादी पक्ष से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई है मगर वह अभी तक पुलिस को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि फुटेज मिलने पर घटना के समय मौजूद लोगों की भूमिका, हमले का क्रम और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई साफ हो सकेगी। इस हत्याकांड में पुलिस ने छह नामजद और 10 अज्ञात समेत 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

दो बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़कर जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।
नामजद आरोपी दीपक तिवारी को मुठभेड़ के बाद और अभिनीत तिवारी को बाद में गिरफ्तार किया गया। उधर 10 अज्ञात आरोपियों की पहचान पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है। पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed