फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulldozer ran on encroachment in Tarkulwa town, action caused panic

Deoria News: तरकुलवा कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से हड़कंप

Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on encroachment in Tarkulwa town, action caused panic
नगर पंचायत कस्बा में सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा पर चल रहा बुलडोजर 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कस्बे की मुख्य सड़क और थाना रोड की पटरियों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई की।
ईओ हिमांशु प्रताप सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार, कानून-गो, लेखपाल समेत पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच कर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवा दिए। इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा।
दुकानदारों का आरोप था कि शनिवार की शाम को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का एनाउंसमेंट किया गया और सुबह अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जो न्याय संगत नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे अनिल यादव ने कहा कि प्रशासन को दुकानदारों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ समय देना चाहिए था। इससे उनका कम नुकसान हुआ होता।
विज्ञापन

वहीं ईओ का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। लिहाजा, प्रशासन को बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाना पड़ा। रविवार को कस्बे में काफी गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से राजस्व विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की मदद से पूरे दिन देवरिया-कसया मार्ग और थाना रोड की पटरियों पर से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाए गए। सड़क की पश्चिम पटरी से किनारे बने नाले के पास तक बनाई गई चाय की भट्ठियां, एस्बेस्टस सेट और अन्य निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

इसके बाद टीम ने थाना रोड से अतिक्रमण को हटवाए। इस दौरान कहीं-कहीं दुकानदारों और नगर पंचायत के अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। ईओ हिमांशु प्रताप प्रताप सिंह ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी दुकानदार सड़क की पटरी से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed