फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulldozer on illegal occupation in Langra village

Deoria News: लंगड़ा गांव में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Sun, 02 Apr 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal occupation in Langra village
बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लंगड़ा में प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया।संवाद
फोटो समाचार...
विज्ञापन

उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर हुई कार्रवाई
बरियारपुर। लंगड़ा गांव में ग्राम सभा की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर की गई। इस दौरान तहसीलदार, थानाध्यक्ष सहित पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ दो दर्जन से अधिक राजस्व कर्मी शांति व्यवस्था बनाने में लगे रहे। आगलगी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ी गांव में डटी रही। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा गांव में करीब आठ लोग ग्राम सभा की अराजी नंबर 11, 125, 128, 132, 135 पर वर्षों से अवैध कब्जा किए थे। जिसे खाली करने के लिए कई बार राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की। तीन बार राजस्व कर्मियों की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची, लेकिन विरोध को देखकर वापस लौटना पड़ा था। रविवार को सदर तहसीलदार आनंद कुमार नायक, बरियारपुर थानाध्यक्ष गोरखनाथ नाथ सरोज भारी पुलिस फोर्स, पीएसी बल व अग्निशमन दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। रामहरि व रामनाथ पुत्र सोबरन, बलिराम पुत्र लक्षन, मोहन पुत्र धनुषधारी आदि के अवैध कब्जे को खाली कराया गया। बाबूलाल के निवेदन पर स्वत: अपना मकान पूर्णत: ध्वस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से दो दिन का समय दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 50 से अधिक लोगों ने ग्रामसभा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया है। शिकायत पर अब कार्रवाई शुरू हुई है। तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने कहा कि कुल 20 लोगों पर कार्रवाई होनी है। हाईकोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर कार्रवाई की गई। शेष पर अभी कानूनी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed