फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulb burst, couple beaten for reprimanding

Deoria News: बल्ब फोड़ा, उलाहना पर दंपती को पीटा

Sat, 03 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bulb burst, couple beaten for reprimanding
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द गांव में कमरे में घुसकर बल्ब फोड़ने की उलाहना देने पर दंपती की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दंपती का आरोप है कि तीन माह के अंदर छठवीं बार हमलोगों को मारा-पीटा गया है। हर बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। शुक्रवार को फिर मारपीट होने पर दंपती थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द निवासी गुड़िया देवी पत्नी अभिमन्यु प्रसाद के पांच जेठ हैं। छठवें नंबर का भाई पति अभिमन्यु है। अभिमन्यु गुड़िया को लेकर अलग रहता है। आए दिन पांचों भाई मिलकर दंपती को प्रताड़ित करते हैं। इसके पहले भी पांच बार मारपीट कर दंपती को घायल कर चुके है। हर बार तहरीर पड़ी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दंपति का कहना है कि कमरे में लगे बल्ब को फोड़ दिया गया। उलाहना दी गई तो आरोपी पक्ष को यह बात नागवार गुजरी। हमलोगों की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

दंपती ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार की शाम को फिर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने गुड़िया को पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण कराने भेज दिया। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष से भी टिनशेड तोड़फोड़ करने की तहरीर पड़ी है। जांच कर दोनों पक्षों का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed