फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   btc and dled examination started at 12 centres

बारह केंद्रों पर शुरू हुई बीटीसी एवं डीएलएड की परीक्षा

Thu, 05 Nov 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
btc and dled examination started at 12 centres
बारह केंद्रों पर शुरू हुई बीटीसी एवं डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना। बीटीसी वर्ष 2013, 2014 एवं 2015 व डीएलएड प्रशिक्षण 2017-18 द्वितीय सेमेस्टर एवं डीएलएड 2019 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियों में शहर व आसपास के 12 केंद्रों पर शुरू हुई। कई परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों के नहीं पहुंचने से कई प्रधानाचार्य परीक्षा की व्यवस्था को लेकर परेशान दिखे। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट सहित अन्य स्कूल-कॉलेजों पर सुबह व दोपहर की पाली में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इसके चलते इन कॉलेज प्रवेश द्वार के बाहर भीड़ लगी रही। डीआईओएस पीके शर्मा ने बताया कि दो परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे तो जीआईसी के कुछ शिक्षकों को ड्यूटी के लिए भेजा गया। अगले दो दिन तक और होने वाली इस परीक्षा के लिए इस कमी को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

उधर रामपुर कारखाना नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज और डुमरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज पर भी बृहस्पतिवार को डीएलएड परीक्षा शुरू हुई। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके यहां 307 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। जिनमें से आठ ने परीक्षा छोड़ दी। अशोक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 202 प्रशिक्षुओं में से चार पहले दिन और उपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर प्रशिक्षुओं को मॉस्क और सैनेटाइजर के साथ आने की हिदायत दी गई थी। जो प्रशिक्षण मॉस्क लेकर नहीं पहुंचे, उन्हें कॉलेज प्रशासन ने उपलब्ध कराया। जनता इंटर कॉलेज पर डायट प्रवक्ता आफताब अहमद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने दोनों परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed