{"_id":"632d321d06c1b065020558ad","slug":"bsp-leader-commits-suicide-in-deoria-shot-himself-after-dispute-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: देवरिया में पूर्व प्रधान व बसपा नेता ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मार ली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: देवरिया में पूर्व प्रधान व बसपा नेता ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मार ली गोली
Fri, 23 Sep 2022 09:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:42 AM IST
सार
देवरिया में पूर्व प्रधान और बसपा नेता द्वारा आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। उन्होंने खुद को गोली मारकर जान दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की रात में पूर्व प्रधान व बसपा नेता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बैतालपुर विकास खंड के जगदीशपुर गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान व वरिष्ठ बसपा नेता ओमप्रकाश पासवान करीब चार-पांच दिन बाद गुरुवार की रात घर आए थे। घर पर स्नान करने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच नोकझोंक हुई और आधी रात को 12 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने लगे और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच जानकारी गौरी बाजार के एसओ विपिन मलिक को दी। उन्होंने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।