फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsp candidate suresh tiwari is millionire

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बसपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी

Thu, 10 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bsp candidate suresh tiwari is millionire
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बसपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन करने वाले नेताओं में सर्वाधिक धनवान रुद्रपुर के बसपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी हैं। इनकी पत्नी भी करोड़ों की संपत्तियों की मालिक है। दोनों लोगों के पास करीब दो किलो सोने चांदी के जेवर है। रजिस्ट्री विभाग के लिपिक रहे देवरिया सदर से बसपा प्रत्याशी के खाते में करोड़ों रुपये जमा है।
बरहज विधायक सुरेश तिवारी के पास एक ट्रैक्टर, उनकी पत्नी वृज किशोरी के पास फारचूर्नर गाड़ी है। इनके पास राइफल, दो नाली बंदूक भी है। करीब सत्तर हजार रुपये का मोबाइल फोन भी है। इनके पास पांच लाख एवं पत्नी के पास दो लाख कैश है। विधायक तकरीबन तीन करोड़ और पत्नी तकरीबन दो करोड़ की मालिक है। पीएनबी में इनका दो करोड़ 50 लाख का एफडीआर है। चार कंपनियों में तीन करोड़ 68 लाख से अधिक का शेयर भी है। इनकी पत्नी के नाम भी 60 लाख का एफडीआर है। चार कंपनियों में एक करोड़ 21 लाख के शेयर हैं।
विज्ञापन

पथरदेवा विधान सभा के सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी भी करोड़पति हैं। इनके ऊपर पड़रौना एवं कसया में केस भी दर्ज हैं। इनके पास दो लाख कैश है। ब्रह्मा शंकर तिवारी 80 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं। विभिन्न बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये जमा हैं। सात लाख 87 हजार के गहने हैं। करीब 6.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ढाई करोड़ रुपये की संपत्तियां विरासत में मिली हैं। वाहन में फारचूर्नर और खेती के लिए ट्रैक्टर है। दो नाली बंदूक और रिवाल्वर भी है। लखनऊ में कानपुर रोड पर कॉमर्शियल भवन, इंदिरा नगर, विभूति खंड, कसया और गांव पिपराझाम में आवासीय मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर के पास विभिन्न बैंकों में 18 लाख रुपये जमा हैं। पत्नी के बैंक एकाउंट में तकरीबन दस लाख रुपये है। कोई वाहन नहीं है। इनके पास नब्बे हजार का रिवाल्वर है। इनके पास 1.20 लाख कैश और पत्नी के पास 25 हजार नगदी है। पत्नी के पास नब्बे हजार रुपये के जेवर हैं। भाटपाररानी में एक आवास है। बैंक आफ बड़ौदा से 83 हजार रुपये का ऋण है।
भाटपाररानी विधान सभा से बसपा प्रत्याशी अजय कुशवाहा के पास वाहन के नाम पर बुलेट बाइक है। इनके बैंक खाते में करीब दस लाख रुपये जमा हैं और 25 हजार कैश है। खामपार थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पत्नी के पास 13 लाख 81 हजार रुपये के गहने हैं।

देवरिया सदर के बसपा प्रत्याशी रामशरण सिंह के पास दो लाख नकद है। विभिन्न बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। 70 हजार के गहने हैं। राइफल एवं रिवाल्वर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed