{"_id":"69a33727507ecfed410cc324","slug":"bsf-jawan-killed-in-head-on-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1035-176007-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बीएसएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बीएसएफ जवान की मौत
Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। हादसे मृत जवान की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के सामने शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बीएसएफ जवान की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी रामप्रताप यादव (29) पुत्र लालसा यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जवान के पद पर तैनात थे। वे होली के पर्व में छुट्टी पर घर आए थे। राम प्रताप शनिवार सुबह 11 बजे के करीब बाइक से कंचनपुर चौराहे पर जा रहे थे। अभी वह गांव के सामने मेन सड़क पर पहुंचे थे कि एक बाइक पर पत्नी अनीता देवी (32) को लेकर देवरिया की ओर जा रहे चौरा थाना क्षेत्र के भठवां गांव निवासी अंगद प्रसाद (35) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान बीएसएफ जवान की मौत हो गई। दंपती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।