फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   B.Sc Nursing student commits suicide

Deoria News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी

Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing student commits suicide
देवरिया। मुरादाबाद में सोमवार को बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बभनी निवासी ज्योति सिंह (21) पुत्री ध्रुव नारायण सिंह मुरादाबाद के आरएसडी एकेडमी में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। वह मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में केसरी कुंज कॉलोनी में रहने वाले भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा के आवास में किराए का कमरा लेकर रहती थी। उन्होंने पुलिस को फोन करके खुदकुशी के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि मूल रूप से देवरिया जिले की रहने वाली ज्योति उनके मकान में किराए पर रहती थी। वह बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को ज्योति ने अपने कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed