{"_id":"389ea20d7e79b71c7c779ff83ae63ec7","slug":"bsa-office-of-teachers-picket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए दफ्तर पर धरना दिया।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया।
धरने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश और जिले में विभागीय अधिकारियों का रवैया शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील नहीं है।
मूल वेतन 17140 और पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य सुविधाओं के लिए हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मांगों के निराकरण संबंधी शासनादेश जारी होने तक संगठन चुप नहीं बैठने वाला है। 16 मार्च को शिक्षक लखनऊ में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की सुविधाओं में कटौती की जा रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ने बता दिया है कि हम अपनी सभी मांगों को मनवा लेंगे।
उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुट हो गए हैं। यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
धरने के बाद सभी शिक्षक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जिला स्तरीय अधिकारियों के तहसील दिवस में होने की वजह से सीएम को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को दिया और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद यादव, सुशील सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, विनोद मिश्र, ऋषिकेश जायसवाल, नलिनी रंजन तिवारी, हेमंत यादव, अतहर अली, नित्यानंद यादव, शालिनी तिवारी, नीलम सिंह, सुजाता तिवारी, सरोज यादव, शिखा जायसवाल, पुष्पा श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।