फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brothers took a pledge to protect their sister

Deoria News: भाइयों ने लिया बहन की रक्षा का वचन

Tue, 20 Aug 2024 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brothers took a pledge to protect their sister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भद्रा काल के चलते बहनों को काफी देर तक शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ा। दोपहर में 1:30 बजते ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहन के रक्षा का वचन लिया।
कस्बे की छात्राओं ने थाना परिसर में एसओ मृत्युंजय राय व अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन है। यह पर्व जीवन भर भाई को बहन की सुरक्षा करने का संदेश देता है। सोमवार सुबह से ही थाना क्षेत्र के तरकुलवा, दुबेटोला, बालपुर श्रीनगर, कनकपुरा, गुलहरिया, बंजरिया, जलुआ, महुआपाटन, हरैया, सोहनारिया, नरायनपुर, सिसवा, मुड़िकटवा, भरौटा, गढ़रामपुर, सोन्हुला रामनगर, जमुनी, कारीटोला, कंचनपुर, पथरदेवा, पगरा, सकतुआ, सकतुई, बाबूपट्टी, सीतापट्टी, कवलाचक, बेलही, बरईपट्टी, रामपुर धौताल आदि कस्बा और गांवों में रक्षाबंधन त्योहार की रौनक छाई रही।
विज्ञापन

दिन निकलते ही भाई-बहन नए कपड़े पहनकर त्योहार का आनंद लेने की तैयारी में जुट गए। बहनों ने मिठाई खिलाकर भाइयों का तिलक करने के बाद रक्षासूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए रक्षा करने का वचन लिया। वहीं, त्योहार पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। सब तैयारियां पूरी होने के बाद भी भद्रा के चलते दोपहर बाद ही राखी बांधने का का दौर शुरु हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन चौराहों पर मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed