फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother and sister picking mangoes got burnt due to electric shock

Deoria News: बिजली की चपेट में आकर झुलसे आम बीन रहे भाई-बहन

Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister picking mangoes got burnt due to electric shock
खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव का मामला
विज्ञापन

दोनों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। शेरवां बभनौली गांव में सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में भाई-बहन आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। परिवार वालो का कहना है कि दरवाजे के पास आम का पेड़ है, जिस वक्त बिजली गिरी, दोनों आम बीन रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शेरवां बभनौली गांव निवासी जयशंकर चौहान का बेटा कृष्णा चौहान (11) और बेटी प्रीति चौहान (9) सोमवार की सुबह घर में खेल रहे थे। परिवार के सभी सदस्य घर में ही बैठे थे। इसी बीच हवा के साथ तेज बारिश होने लगी तो परिवार वाले घर में रखे सामान को भीगने से बचाने में लग गए। उनका कहना है कि पता नहीं चला कि दोनों बच्चे कब बाहर निकले।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:30 बजे तेज बारिश के साथ बादल गरजने लगा, तब दोनों डरकर आम के पेड़ की तरफ से घर की ओर दौड़ते आते दिखाई पड़े। तब तक भाई-बहन बिजली की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed