फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother and sister accused of murdering aunt arrested within 24 hours

Deoria News: चाची की हत्या के आरोपी भाई व बहन 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister accused of murdering aunt arrested within 24 hours
देसही देवरिया। रविता देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाई-बहन को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीसरा आरोपी फरार है। आरोपी राज विश्वकर्मा ने बताया कि चाची ने उसकी बहन को लेकर ताना मारा था, जिसे सुनकर वह अपना नियंत्रण खो बैठा था।
महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में बुधवार की रात को रविता देवी (40) की जेठानी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। इसी बीच जेठानी का बेटा राज विश्वकर्मा फावड़े से अपनी चाची रविता देवी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन गांव के लोगों के सहयोग से रविता को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविता देवी के बेटे शिव विश्वकर्मा के नामजद तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों राज विश्वकर्मा, हरेराम विश्वकर्मा और बहन मोनी के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोनी और उसकी मां सहित कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे हत्या में मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा को थानाक्षेत्र के खड़ाईच गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए अन्य को छोड़ दिया गया। राज विश्वकर्मा और बहन मोनी से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। मामले का तीसरा आरोपी हरेराम अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed