फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brokers win in fraud game in Parwane

Deoria News: परवाने में फर्जीवाड़े के खेल में दलालों की चांदी

Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Brokers win in fraud game in Parwane
रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र के सर्वेक्षण में गए बाढ़ग्रस्त गांवों में परवाने में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। इसमें 11 परवाने फर्जी पाए गए हैं। बाढ़ से प्रभावित जिले के कुल 63 गावों में सर्वेक्षण का काम शुरू किया गया है, 41 में काम पूरा कर लिया गया है। 22 गांवों में अभी काम जारी है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जिला प्रशासन अब जांच कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिन गांवों में परवाना फर्जी पाया गया उनमें दलाल एआरओे न्यायालय गोरखपुर से बिना किसी आदेश के फर्जी परवाना जारी कर राजस्व अभिलेख में जमीनों पर दूसरे का नाम दर्ज करा लिए थे। रुद्रपुर में अमलदरामद जमीन पर नाम चढ़ाने के लिए सहायक अभिलेख अधिकारी गोरखपुर के न्यायालय से आए 11 परवाना फर्जी पाए गए हैं। आदेश के नाम चढ़वाने (अमलदरामद) के लिए जारी परवानों की तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने सत्यापन कराया तो मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन

एआरओ गोरखपुर न्यायालय से आई परवाने की सत्यापन रिपोर्ट में धारा 49 के तहत दाखिल परिवाद शंकर बनाम जगदीश मौजा जगदीशपुर, रामअशीष बनाम रामाश्रय मौजा इस्लामाबाद, रविंद्र बनाम रमाकांत मौजा सरांव बुजुर्ग, अशोक बनाम रामाज्ञा मौजा बिशुनपुर बगही, राणाप्रताप बनाम सूबेदार मौजा कोड़र, शीतल आदि बनाम ग्राम सभा मौजा जगरनाथपुर, कोमल बनाम श्याम बिहारी मौजा हौली बलिया, राणाप्रताप बनाम सूबेदार मौजा हौली बलिया, सूरसती बनाम धनावती मौजा भेलउर, शंकर बनाम बसंत मौजा भेलउर तहसील रुद्रपुर से संबंधित नाम चढ़वाने (अमलदरामद) के सभी परवाने फर्जी मिले। अपनी सत्यापन रिपोर्ट में सहायक अभिलेख अधिकारी गोरखपुर ने बताया है कि एआरओ न्यायालय से ऐसा कोई भी परवाना जारी नहीं किया गया है। ः आपदा के बाद सर्वेक्षण में गए गांवों में फर्जीवाड़े का खेल नया नहीं है। इन गांवों में अखिलेखों के रिकाॅर्ड आपरेशन के नाम पर दलाल काश्तकारों से जमकर धनउगाही करते रहे हैं। भूमि के खारिज-दाखिल में मोटी रकम लेकर फर्जी आदेश जारी कराने के खेल में वह मनमाना रुपये ऐंठते हैं। जमीनों का बैनामा होने के बाद खारिज-दाखिल का केस एआरओ कोर्ट गोरखपुर से हो रहा था। इसके नाम पर बिचौलियों ने काश्तकारों से रुपये लेकर फर्जी आदेश जारी करा लिया। जब अमलदरामद परवाने की जांच हुई तो फर्जी पाया गया। रुद्रपुर के सभी मामलों में काश्तकारों को धोखे में रखकर फर्जी आदेश और परवाना जारी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed