{"_id":"6457e95dd69d79f3170abe55","slug":"broken-electric-pole-supply-to-25-villages-disrupted-deoria-news-c-7-1-156096-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 25 गांवों की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 25 गांवों की आपूर्ति बाधित
Sun, 07 May 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
तारों से चिंगारी निकलता देख लोगों ने बिजली कटवाई, जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भिंगारी बाजार में अस्पताल मोड़ के पास शनिवार रात वाहन ने हाईटेंशन तार लगे बिजली के पोल में टक्कर मार दिया, जिससे पोल टूट कर लटक गया। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली कटवा दी। पोल टूटने से घांटी बाजार फीडर से जुड़े 25 गांवों, अस्पताल और थाने की बिजली बाधित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भटनी- भिंगारी बाजार सड़क मार्ग पर अस्पताल मोड़ के पास रात में एक अनियंत्रित वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से निकले, तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तारों से निकलती चिंगारी देख लोगों ने इसकी सूचना जेई को दी और बिजली कटवा दी। क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल पर लगे तार से 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है। बिजली तो कटवा दी गई है, लेकिन टूटा पोल टेढ़ा हो गया है, वह कभी भी गिर सकता है। पहले भी यहां हाईटेंशन तार टूटने से एक युवक की मौत हो चुकी है। लोगों ने जल्द टूटे पोल को बदलने की मांग की है। वहीं पोल टूटने से घांटी बाजार से जुड़े 25 गांव, अस्पताल और थाने की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पोल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। पोल को जल्द बदलने के निर्देश दिए गए हैं। काम भी शुरू हो गया है। रविवार देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
शक्ति कुमार सिंह, अवर अभियंता