{"_id":"659af36e7f7679e54f0038f7","slug":"broke-the-head-of-the-old-man-with-a-brick-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17012-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरजा निकालने से मना किया तो ईंट से बुजुर्ग का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरजा निकालने से मना किया तो ईंट से बुजुर्ग का सिर फोड़ा
Mon, 08 Jan 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के चोरभरिया गांव का मामला, तीन अन्य भी घायल
गंभीर रूप से चोटिल बुजुर्ग को इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजा गया सलेमपुर
खुखुंदू। मकान का बरजा निकालने से मना करने पर पड़ोसी ने ईंट से प्रहार कर एक 74 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने पर बेटे को भी नहीं बख्शा। गंभीर रूप से चोटिल बुजुर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी सलेमपुर भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। उधर, दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से भी दो लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।
चोरभरिया गांव निवासी रमाशंकर यादव (74) का आरोप है कि गांव में पड़ोस का एक परिवार मकान निर्माण करा रहा है। वे लोग रविवार की शाम को हमारे भूमि में डेढ़ फुट का बरजा निकालने के लिए शटरिंग करा रहे थे। बेटे अमरजीत यादव (38) ने मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही देर में गाली-गलौज देते हुए उन लोगों ने ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया गया।
बेटा बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग चोटिल हुए है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मौके पर 112 पुलिस गई थी। चोटिल इलाज कराने अस्पताल गए है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।