{"_id":"589b5df94f1c1b7e0b379c0c","slug":"brohia-the-house-of-the-massive-amount-of-raw-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोहिया के प्रधान के घर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोहिया के प्रधान के घर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भरोहिया के ग्राम प्रधान के घर से बुधवार को भारी मात्रा में पुलिस ने कच्ची शराब बरामद की। छापामारी के दौरान प्रधान के घर में सात कच्ची दारू बनाने की भट्ठियां धधक रही थी। पुलिस ने करीब दो कुंतल लहन बर्बाद कर दिए। गांव वालों ने कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को सौ नंबर पर दी। पुलिस के पहुंचने पर शराब बना रहे लोग फरार हो गए।
100 नंबर पर गांव वालों ने पुलिस को प्रधान गुड्डू यादव के घर में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना दी। यहां विधान सभा चुनाव में खपाने को कच्ची शराब प्लास्टिक में पैक की जा रही थी। गांव में पुलिस की गाड़ी घुसते ही प्रधान और उसके घर वाले फरार हो गए। पुलिस घर में घुस कर हैरान हो गई। यहां रसोई गैस के सिलेंडर से शराब की भट्ठियां जल रही थी। कई बर्तनों में कच्ची शराब को रख कर वाष्प किया जा रहा था। दूसरे कमरे में छोटे-छोटे पैकटों में शराब पैक किया गया था। पुलिस ने करीब दो घंटे तक शराब और उसके उपकरण को नष्ट किया। पुलिस ने करीब तैयार की जा चुकी एक हजार लीटर शराब और दो कुंतल लहन बर्बाद कर दिए। छापामारी टीम में एसआई रमाशंकर यादव, विनय कुमार आदि रहे।
तीसरी बार छापामारी में मिली पुलिस को सफलता
भरोहिया के प्रधान के घर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पहले भी पुलिस को गांव वाले दे चुके है। यहां करीब दो साल से कच्ची शराब का धंधा चल रहा था। रोज शाम को पीने वालों की गांव में भीड़ लगती है। गांव वालों के द्वारा तहसील दिवस और एसपी के यहां शिकायत करने पर पुलिस ने दो बार प्रधान के घर छापामारी की। पूर्व में दो बार पुलिस के पहुंचने पर प्रधान के घर की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। छापामारी टीम में महिला पुलिस के नहीं होने पर आबकारी टीम और पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ छापामारी की और शराब के अड्डे को तहस नहस कर दिया। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा।