{"_id":"62828d5589cf1d764d7d7cb2","slug":"bride-denied-to-marriage-deoria-news-gkp4370842146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात न लाने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरात न लाने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवरात न लाने पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
थानाध्यक्ष ने मंडप में बैठकर कराई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में जेवरात न लाने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी तो सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने भाई बन कर विवाह संपन्न कराया और दुल्हन को मोबाइल फोन उपहार में दिया।
रविवार को गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव से देवरिया जनपद के एक गांव में बरात आई थी। धूमधाम से द्वार पूजा हुई। भसुर वाले रस्म के बीच वधू पक्ष को जब यह पता चला कि वर पक्ष के लोग विवाह में शगुन के तौर पर लाए जाने वाले जेवरात नहीं लाए हैं तो दुल्हन मंडप से उठकर कमरे में चली गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आभूषण न लाने पर एतराज जताते हुए शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन मलिक हमराहियों के साथ गांव पहुंचे। एसओ ने बरातियों व दूल्हे के पिता से जानकारी ली। दोनों पक्षों को बैठाकर समझा-बुझाकर विवाह के लिए राजी कर लिया। पूरी पुलिस पार्टी मंडप में बैठ गई। थानाध्यक्ष ने दुल्हन का भाई बन रस्म अदायगी की। देर रात दुकान खुलवाकर एंड्रायड मोबाइल सहित अन्य सामान मंगवाया कर दुल्हन को उपहार दिया। दूल्हे एवं दुल्हन ने आशीर्वाद लिया। गौरी बाजार पुलिस के इस कार्य की पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी सराहना की है।