फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bricks and stones thrown between two sides in old rivalry

Deoria News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Sat, 21 Oct 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones thrown between two sides in old rivalry
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। इसमें बीच बचाव कर रहे दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब छह बजे पूर्व में हुए विवाद को लेकर उमेश यादव व धनेश यादव के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवक एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मारपीट मेें शामिल कई युवक फरार हो गए। मौके पर पहुंची मेहरौना पुलिस ने दशहरे की वजह से समझा बुझा कर विवाद को शांत करा दिया। मेहरौना चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ईंट पत्थर चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। विवाद को शांत करा दिया गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed