{"_id":"64de5dfa2eb00043c2093226","slug":"breakdown-in-main-supply-power-supply-of-350-villages-stalled-for-12-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4340-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन, 12 घंटे ठप रही 350 गांवों की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन, 12 घंटे ठप रही 350 गांवों की विद्युत आपूर्ति
Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। कसया से आने वाली 33 केवीए मेन लाइन में बुधवार की रात करीब दो ब्रेकडाउन से क्षेत्र के लगभग 350 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बृहस्पतिवार को करीब 12 घंटे बाद बहाल हुई। इस दौरान तकरीबन पांच लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। बृहस्पतिवार दिन 1:45 बजे जब सप्लाई आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
33/11 केवीए तरकुलवा बिजली घर की बिजली आपूर्ति कुशीनगर जनपद के कसया पावर हाउस से होती है। जिससे तरकुलवा सबस्टेशन में लगे चार फीडरों से जुड़े 350 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। बुधवार रात दो बजे के करीब मेन सप्लाई में खराबी आ गई, जिससे बिजली घर के चारों फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को करवट बदल कर रात गुजारनी पड़ी। सुबह होते-होते घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली न आने से पानी के लिए लोग परेशान हुए। बिजली निगम के कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर दोपहर में फाल्ट ठीक हो सका और सप्लाई चालू हो सकी। बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कसया पॉवर हाउस की 33 केवीए मेन सप्लाई में ब्रेक डाउन था, जिसे ठीक करके सप्लाई चालू करा दिया गया है।