{"_id":"664673e429fbd1d3990a4aa7","slug":"brahmotasaw-celebrated-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-125797-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भगवान वेंकटेश का किया अभिषेक, गूंजा जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भगवान वेंकटेश का किया अभिषेक, गूंजा जयघोष
Fri, 17 May 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
..फोटो
बालाजी मंदिर में श्री ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का तीसरा दिन, बाहर से बड़ी संख्या में आए हैं साधक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में आयोजित श्री ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन विविध संस्कार आयोजित किए गए। दोपहर में भगवान वेंकटेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर भक्तों ने वेंकट रमणा गोविंदा, गोंविदा का जयघोष किया।
मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य की देखरेख में बृहस्पतिवार की सुबह में नित्ययज्ञ, श्रीवेंकटेश की सूर्यप्रभा सवारी निकाली गई। दोपहर में बाहर से आए आचार्यों की देखरेख में अभिषेक कार्यक्रम हुआ। शाम को नित्ययज्ञ, गरुण वाहन पर श्रीवेंकटेश भगवान की मनमोहक सवारी निकाली गई। इसके बाद सेवाकाल गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पीठाधीश्वर स्वामी राज नारायणचार्य ने बताया कि 17 मई को भगवान वेंकटेश की बरात, वरमाला, विवाह उत्सव की सवारी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में चेन्नई से एस सम्पत्कुमार भट्टाचारियर, तिरुचैरे सारनाथन, तमिलनाडु के प्रधान अर्चक श्रीरामन भट्टाचारियर, वृंदावन से राजगोपालन भट्टाचार्य, आचार्य शैलेष स्वामी, जगद्गुरु स्वामी अनन्ताचार्य, स्वामी रामचंद्राचार्य सहित अन्य विद्वतजन बुलाए गए हैं। नादस्वर बजाने के लिए तिरुपति से टीम आई है।
विज्ञापन
इस दौरान अशोक अग्रवाल, रमेश बरनवाल, विजय मणि त्रिपाठी, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, शरद अग्रवाल, गुलाब सिंह, संजय जाखोदिया, श्यामसुंदर खेतान आदि मौजूद रहे।