{"_id":"658b18e2ea2c2e4b8b08bce7","slug":"boys-molest-a-student-going-home-in-e-rickshaw-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-16004-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा से घर जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा से घर जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी
Tue, 26 Dec 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर के एक कॉलेज से ई-रिक्शा से घर जा रही बीए की छात्रा से गांव के ही दो युवकों की ओर से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दाेनों युवक लाजपत भवन के पास जबरदस्ती ई-रिक्शा में सवार हो गए और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। मामले में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पंचायत होने की बात कही जा रही है। छात्रा का बुधवार को सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। वह डरी-सहमी है।
करुअना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा बरहज में पढ़ाई करती है। सेमेस्टर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने छात्रा कॉलेज आई थी। लोगों के अनुसार वह ई-रिक्शा से वापस गांव जा रही थी। इसी बीच लकड़ी हट्टा स्थित लाजपत भवन के निकट दो युवक ई-रिक्शा में बैठ गए और रास्ते में उससे छात्रा से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप है कि दोनों युवकों ने पूर्व में भी कई बार छात्रा रोकने का प्रयास किया था। डरी-सहमी छात्रा ने मामले से घर वालों को अवगत कराया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा से नंबर लेने-देने की बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है।