फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boyfriend consumed poison after being stopped from meeting his girlfriend, condition critical

Deoria News: प्रेमिका से मिलने से रोकने पर प्रेमी ने खा लिया जहर, हालत गंभीर

Sun, 16 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend consumed poison after being stopped from meeting his girlfriend, condition critical
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को अपनी प्रेमिका मिलने पहुंचे युवक को रोकने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। परिजन उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे है। मामला एक ही गांव के होने के चलते दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम करता है। प्यार पर पहरा लगने पर दोनों छिप-छिप कर मिलते है। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादी भी करना चाहते है। युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को उससे मिलने से रोकने का प्रयास करने लगे। शनिवार सुबह 11 बजे युवक अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर मे पहुंच गया।
विज्ञापन

उसी समय परिवार के किसी सदस्य ने उसे देख लिया और युवक के परिवार से बता दिया। उसके बाद युवक के परिवार वाले आये और युवक को डांटते हुए घर ले गए। इससे नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गईं। जानकारी पर परिजन उसे लेकर देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल गोरखपुर रेफर कर दिया। एसओ कंचन राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली है। शिकायत पर दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed