फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bothering train travelling

Deoria News: गर्मी, लू के थपेड़े और ट्रेनों की देरी यात्रियों के सब्र की ले रहीं परीक्षा

Sun, 19 May 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
bothering train travelling
सदर  रेलवे स्टेशनर पर मथुरा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में चढने के लिए या​त्रियो की लगी भीड।
...फोटो
विज्ञापन




देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना बन रही मजबूरी



मुंबई, नई दिल्ली, अमृतसर, हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में दिखी अत्यधिक भीड़
अमर उजाला लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। भीषण गर्मी और ट्रेनें लेट होने से यात्रा करने में मुश्किल हो रही है। चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण रोडवेज की बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं। मुंबई, नई दिल्ली, अमृतसर, कोलकाता, हावड़ा आदि जगहों पर जाने के लिए उनके पास ट्रेन से यात्रा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नई दिल्ली, मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं।
सदर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य होने के चलते आग बरसाते इस मौसम में लू के थपेड़़ों को सहकर ट्रेनों का लंबा इंतजार करना यात्रियों के लिए भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्मी की छुटि्टयां मनाने या रिश्तेदारों के यहां बाहर जाने या जरूरी कार्यवश कहीं बाहर जाने का का प्लान बना रहे हैं या बसों या ट्रेनों से यात्रा करने के भरोसे हैं तो आपको निराश होना पड़ेगा। दिल्ली रूट पर बसें नहीं चलने से इस समय ट्रेनों पर दबाव अधिक है। आलम यह है कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, हावड़ा आदि जगहों के लिए जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं दिख रही है। यात्रा उन्हीं के लिए थोड़ी राहत देने वाली है, जिन्होंने दो से तीन माह पहले ही कन्फर्म टिकट ले लिया था। वेटिंग टिकट लेकर इस मौसम में यात्रा करने का मूड बना रहे हैं तो पहले से मानकर चलिए पूरी यात्रा कष्टों से भरी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन






एसी वाले थोड़े निश्चिंत तो जनरल व स्लीपर में चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की



देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर 3:28 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या लोकनायक एक्सप्रेस डाउन मथुरा-छपरा-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आकर रुकी। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। इसमें लोकल जगहों पर जाने वाले यात्रियों के अलावा छात्र-छात्राओं की संख्या भी अधिक दिखी। 3:38 बजे सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर आई तो जनरल बोगी ठसाठस भरी दिखी। जिनके टिकट एसी वाले बोगी के थे, स्लीपर बोगी में चढ़ पाना भी परिवार व सामान लिए यात्रियों के लिए कठिन कार्य रहा। वेटिंग टिकट लेकर दिल्ली जाने वाले कई यात्री दरवाजे के पास ही बैठे दिखे। शाम चार बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर साढ़े पांच घंटे लेट लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली रत्नगिरी एक्सप्रेस पहुंची, इसे सुबह 10:30 बजे ही यहां आना था। बोगी से उतरे यात्रियों की मनोदशा देखकर ही पता चल रहा था कि देरी ने यात्रा में परेशान ही किया।





27 घंटे देर से पहुंची दादर अप एक्सप्रेस, बढ़ता इंतजार यात्रियों को कर रहा परेशान



देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की देरी से यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। जो लोग उन्हें प्लेटफाॅर्म पर छोड़ने आए हैं, वह अलग से परेशान हो रहे हैं। शनिवार को अमृतसर से न्यू जलपाई गुड़ी तक जाने वाली डाउन कर्मभूमि एक्सप्रेस 12 घंटे, अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा 13 घंटे, अमृतसर से कटिहार के लिए आम्रपाली एक्सप्रेस नौ घंटे, अमृतसर से जयनगर के लिए शहीद एक्सप्रेस छह घंटे, जम्मू से बरौनी के लिए मौर्यध्वज एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखपुर से दादर जाने वाली दादर स्पेशल साढ़े छह घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे, दादर एक्सप्रेस अप 27 घंटे, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक जाने वाली अवध-आसाम एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।




स्पीकअप


कानपुर से सिवान जाना है। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह 6:30 वहां चढ़े। जगह नहीं मिलने पर बोगी के अंदर की गर्मी से बचने के लिए प्रवेश वाले दरवाजे पर ही बैठकर यहां तक आ गए। लेकिन पूरे रास्ते भर गर्म हवा ने खूब परेशान किया।
-प्रदीप, यात्री



भागलपुर से वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुए हैं और नई दिल्ली जाना है। प्रचंड गर्मी के इस मौसम में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। इसलिए वेटिंग लेकर ही बोगी में चढ़ गए और जगह नहीं मिली तो गेट के पास ही कभी खड़े होकर तो कभी बैठकर यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, लू और गर्म हवा मुंह को झुलसा दे रही है।



-ओमप्रकाश



मथुरा-छपरा एक्सप्रेस से मथुरा से देवरिया आना हुआ। नीट की तैयारी करते हैं। ट्रेन में सीट तो मिल गई थी, लेकिन यूपी के हर हिस्से में इस समय बढ़ा हुआ तापमान यात्री हो या आम लोग, मौसम सबकी परीक्षा ले रहा है। इस गर्मी में यात्रा करना कष्टदायक ही है।



-ईवा, यात्री







पुणे जाना है। वहां वेल्डिंग का काम करते हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो वेटिंग ही ले लिया, किसी तरह ट्रेन में प्रवेश कर जाए, यही सोचकर घर से निकले हैं। आग बरसाती इस गर्मी में यात्रा करना कठिन है, लेकिन क्या किया जाए, वहां जाएंगे तभी कुछ पैसे कमाकर घर भेजेंगे।


-चंदन यादव, यात्री







गर्मी और लू से सभी परेशान हैं। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री भी मौसम के प्रकोप को झेलते हुए गंतव्य तक रहे हैं। ट्रेनों की देरी से चलने का मुख्य कारण कई जगह डायवर्जन व तकनीकी कार्य होना है। एक बार देर होने पर हर जगह देरी से ही ट्रेनें पहुंच रही हैं। हालांकि, जो नियमित ट्रेनें हैं, उन्हें समय से चलाने की पूरी कोशिश की जाती है।

-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed