फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Both were arrested 11 months ago, two and a quarter quintals of ganja was seized.

Deoria News: 11 माह पहले दोनों की हुई थी गिरफ्तारी, जब्त हुआ था पौने दो क्विंटल गांजा

Thu, 12 Dec 2024 12:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Dec 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Both were arrested 11 months ago, two and a quarter quintals of ganja was seized.
देसही देवरिया/रामपुर कारखाना। लखनऊ एसटीएफ के हत्थे चढ़े सरगना व तस्कर की पूर्व में भी गिरफ्तारी हो चुकी है। उस बार दोनों असम से बिहार के रास्ते गांजा की खेप लाते समय देवरिया के बघौचघाट पुलिस ने नारकोटिक्स टीम की मदद से पकड़ा था।
विज्ञापन

दोनों के पास से 1.70 क्विंटल गांजा बरामद कर एक अन्य सहयोगी के साथ जेल भेजा था। इधर जेल से बेल पर बाहर आने के बाद दोनों ने एक बार फिर गांजा की तस्करी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी जोर पकड़ती जा रही है। बुधवार को रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के देसही देवरिया ब्लॉक मुख्यालय के पास मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे एसटीएफ लखनऊ की टीम ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से एक गांजा लदा कंटेनर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपना सारा राज बता दिया। उसने अपना नाम मजहर अली, पिपरा मदन गोपाल, थाना रामपुर कारखाना बताया। साथ ही उसने बिहार के रहने वाले अपने सरगना का नाम भी बता दिया। पुलिस उसे लेकर बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर थानाक्षेत्र के मठिया गांव में पहुंची। वहां से सरगना अभिमन्यु सिंह को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया।

11 माह पहले दिसंबर 2023 में नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां के रास्ते एक डीसीएम से गांजा लेकर तस्कर आ रहे हैं। पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने बघौचघाट-पकहां मोड़ पर रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed