फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Both the families will get married when the situation becomes normal.

Deoria News: हालात सामान्य होने पर दोनों परिवार करेंगे शादी

Thu, 18 May 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Both the families will get married when the situation becomes normal.
बौरडीह गांव में द्वारपूजा के दौरान गोली लगने से मामा की मौत के बाद बरात लौट जाने का मामला
विज्ञापन

दोनों परिवार के रिश्तेदारों ने जल्द ही शादी करने पर जताई रजामंदी, कर्जदार हो गया है दुल्हन का भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के मामा की गोली लगने से हुई मौत के बाद दोनों परिवार शादी करने पर राजी हो गए हैं। हालात सामान्य होने पर साधारण तरीके से विवाह किया जाएगा। बहन की शादी के लिए कर्ज लेने से दुल्हन का भाई परेशान है। दोनों परिवारों के रिश्तेदारों ने शादी के लिए रजमंदी जताई है।
बता दें कि बौरडीह गांव में मंगलवार की रात मदन निषाद की बहन अनुराधा की बरात आई थी। दरवाजे पर द्वार पूजा की रस्म के दौरान गोली चलने से दूल्हे के मामा गोरखपुर के महेसरा निवासी बजरंगी निषाद की मौत हो गई। इससे आहत बराती दूल्हा सहित बिना शादी कराए लौट गए।
विज्ञापन

बरात लौटने के बाद दुल्हन अनुराधा और भाई मदन, विजय, संजय मायूस हो गए। मदन के पिता नवनाथ की एक साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई है। पिता के नहीं रहने के बाद मदन ने भाइयों के सहयोग से परिवार को संभाला और बहन के शादी की तैयारी की। ग्रामीणों के अनुसार मदन ने बहन की शादी के लिए कर्ज ले रखा है। बिना शादी किए बरात के लौट जाने से परिवार पर आफत आ गई। बहन की शादी के लिए कर्ज लिया और शादी भी नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को दूल्हा और दुल्हन के परिवार के रिश्तेदारों ने आपस में बातचीत की। इसपर सहमति बनी की हालात सामान्य होने पर सामान्य तरीके से शादी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार
उधर, पुलिस ने हत्या में नामजद दोनों आरोपियों झगहा के दुबौली के प्रधान ओमप्रकाश और भतीजे रामरतन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed