फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bonfires were not lit at the main intersections of Bankata, people were suffering from the cold.

Deoria News: बनकटा के प्रमुख चौराहों पर नहीं जले अलाव, ठंड से लोग बेहाल

Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bonfires were not lit at the main intersections of Bankata, people were suffering from the cold.
बनकटा। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के बनकटा, सोहनपुर, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर, अकटही, रतसिया, गजड़वा, भड़सर, भवानीछापर, हरेराम चौराहा समेत अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। आवश्यक कार्यों से बाजार गए लोग ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में ग्राम प्रधान अथवा तहसील प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस बार अब तक कोई इंतजाम नहीं दिख रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अविलंब अलाव की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। इस संबंध में एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed