फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bolero fell from the ink river bridge, eight injured

Deoria News: स्याही नदी पुल से गिरी बोलेरो, आठ बराती घायल

Thu, 01 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bolero fell from the ink river bridge, eight injured
 बोलेरो अनियंत्रित होकर तकरीबन बीस फिट नीचे गिरी ।संवाद
- फोटो मैरवा के पास स्याही नदी पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। यूपी-बिहार सीमा स्थित स्याही नदी के पुल से बिहार से बरात में आई एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इसमें बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में चल रहा है।
बिहार प्रांत के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के ग्राम बतवनिया निवासी एक व्यक्ति के यहां से बरात मंगलवार की रात भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के एक गांव में आई थी। देर रात बराती घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच सिवान जिले के मैरवा के पास यूपी बाॅर्डर पर स्थित स्याही नदी पुल को पार करते समय बरातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। घटना में बोलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है इन दिनों स्याही नदी में थोड़ी सी भी पानी नहीं है। बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मैरवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को मैरवा स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो सवार बतवनिया वीरंजन कुमार उम्र 20, हेमंत कुमार, नीरज कुमार राय, प्रिंस कुमार सिंह, अजीत कुमार राय, राजकुमार राय, राजेश कुमार और विवेक कुमार घायल हो गए। सभी को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed