फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bolero crushed a laborer riding a bicycle

Deoria News: बोलेरो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा

Fri, 15 Mar 2024 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bolero crushed a laborer riding a bicycle
भटनी। क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर वालों ने तहरीर देकर बोलेरो चालक पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी लोरिक प्रसाद मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम काम से लौटने के बाद घांटी बाजार चौराहे पर सब्जी व अन्य सामानों की खरीदारी की। इसके बाद लोरिक साइकिल से घर के लिए निकले। इसी बीच झरनाकुटी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर साइकिल सवार मजदूर को रौंद कर निकल गई। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल लोरिक को सीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मजदूर ने दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बोलेरो की चपेट में आने से घायल मजदूर की मौत होने की जानकारी मिली है। शिकायत पर बोलेरो चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed