{"_id":"65bd43ee075f28858300faf8","slug":"body-of-woman-found-in-river-three-days-ago-identified-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-118581-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दिन पहले नदी में मिले महिला के शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दिन पहले नदी में मिले महिला के शव की हुई पहचान
Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के छित्तूपुर के सामने सरयू नदी में तीन दिन पहले मिले बुजुर्ग महिला के शव की पहचान शुक्रवार को हो गई। पुलिस की ओर से फोटो वायरल देखकर परिजनों ने पहचान की। पुलिस ने परिजनों को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस भेजा, जहां शव की शिनाख्त की गई।
मऊ जिले के मधुबन थाना के धर्मपुर विशुनपुर गांव निवासी मनभावती देवी (70) पत्नी गुलाब चंद्र यादव कुछ दिनों से विक्षिप्त रहती थीं। सुबह नदी में स्नान कर मंदिर में हर रोज पूजा करती थीं। प्रतिदिन की तरह वह सुबह चार बजे गांव के सटे बह रही सरयू नदी में स्नान करने गईं और वापस नहीं आईं। गहरे पानी में चले जाने से बह गईं। उनका शव दूसरे दिन सुबह छित्तुपुर गांव के सामने सरयू नदी में मिला था।
पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखकर महिला का फोटो वायरल किया। फोटो से पहचान कर महिला के पुत्र महातम यादव शुक्रवार को भागलपुर चौकी पर पहुंचे और पहचान अपनी माता के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में भेज दिया।
विज्ञापन
भागलपुर चौकी प्रभारी सदगुरु मिश्रा ने बताया कि मऊ जिले के एक गांव से कुछ लोग आए थे। उन्हें मोर्चरी हाउस भेजा गया, जहां उन्होंने शव की पहचान की।