Deoria News: पानी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त के लिए शव को देवरिया मर्चरी में रखवाया गया है। अब तक की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक घूमंतू था, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार तिराहे के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे पानी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराया देख प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल शिनाख्त कराने के लिए आस-पास गांव के लोगों को इकट्ठा कराया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव से बदबू आ रहा था।
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक को नूनखार, मकुनही गांव में चार-पांच दिनों पूर्व लोगों ने केवल अंडरवियर पर घूमते हुए देखा था। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।
नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर नूनखार तिराहे के पास मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक तकरीबन 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में उतराया मिला। मृतक केवल अंडरवियर पहने हुए था। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि तकरीबन 24 से 36 घंटे पूर्व उसकी मौत हुई होगी। चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी है। चेहरे के कुछ हिस्सों के चमड़े भी सड़ गए थे जिससे बदबू आ रही थी।
इसे भी पढ़ें: जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता की गला दबाकर हत्या
पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास गांवों के लोगों को बुलाया गया था। नूनखार, मकुनही गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मृतक चार पांच दिनों पूर्व गांव के आस-पास अंडरवियर पर घूमते नजर आया था। देखने से लग रहा था उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ें: तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद, नाथपंथ परंपरा का हुआ निर्वहन
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त के लिए शव को देवरिया मर्चरी में रखवाया गया है। अब तक की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक घूमंतू था, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगा।