फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of Kanwariya brought home; wailing and cries of grief erupted.

Deoria News: घर लाया गया कांवड़िये का शव, चीख-पुकार मची

Wed, 05 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Body of Kanwariya brought home; wailing and cries of grief erupted.
लार। बैजनाथ धाम से जल चढ़ाकर लौट रहे चुरिया निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ बोस को मंगलवार को झारखंड के दुमका जिले में डंपर ने रौंद दिया था।
विज्ञापन

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह शव चुरिया गांव लाया गया तो परिजन की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ बोस (50) बोलेरो से कुछ लोगों के साथ तीन दिन पहले बैजनाथ धाम गए थे। बासुकीनाथ और बैजनाथ धाम में जल अर्पित कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

झारखंड के दुमका में रुक चाय नाश्ता करने लगे। इस दौरान वह शौच करने की बात कहकर जाने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभी सड़क पर पहुंचे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन की तलाश में जुट गई। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिजन शव से लिपटकर चीखने लगे। वहीं पत्नी रिंकी सिंह बदहवास होकर गिर पड़ी। मौजूद महिलाओं ने किसी तरह संभाला। बेटा कृष्ण प्रताप सिंह, पंडित सिंह, बेटी प्रिया सिंह व श्रेया सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed