{"_id":"6adcff5171ac6dab6a00a787","slug":"body-of-hardware-businessmans-son-found-hanging-deoria-news-c-208-1-deo1049-195126-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हार्डवेयर कारोबारी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हार्डवेयर कारोबारी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका
Sun, 25 Oct 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के पिंडी चौराहे पर शनिवार दोपहर हार्डवेयर कारोबारी के 18 वर्षीय बेटे का शव दुकान की दूसरी मंजिल पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के साथ रॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस युवक की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
पिंडी चौराहे पर दुर्गा प्रसाद जायसवाल की भवन निर्माण सामग्री और हार्डवेयर की दुकान है। सुबह उनका बेटा रितेश दुकान पर बैठा था। इसी बीच दुर्गा प्रसाद किसी काम से क्षेत्र में चले गए। दोपहर में एक शख्स रितेश को खोजते हुए दुकान पर पहुंचा।
वहां नहीं मिलने पर उसने आसपास के लोगों से जानकारी ली। कुछ देर बाद दुकान की दूसरी मंजिल पर रितेश का शव पंखे के कुंडे से बंधी रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर लार पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। ।
विज्ञापन
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रितेश दुकान की दूसरी मंजिल पर कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। उसकी मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई दूसरा कारण, यह पता लगाने में पुलिस जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक लार निर्भय सिंह ने बताया कि पिंडी चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान की ऊपरी मंजिल पर युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
उधर परिजन का कहना है कि रितेश की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की जांच कराके आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।