फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   boat engine fail in sarayu river

सरयू के मझधार में बोट का इंजन फेल, हड़कंप

Wed, 30 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
boat engine fail in sarayu river
सरयू के मझधार में बोट का इंजन फेल, हड़कंप
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। सरयू नदी के बीच मझधार में यात्रियों से भरी पॉवर वार्ज बोट का इंजन फेल हो गया। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नाविक ने नाव को किसी तरह किनारे लगाया। सकुशल नदी के किनारे पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को जहाज घाट से नाविक दोपहर बाद करीब तीन बजे यात्रियों से भरी नाव लेकर परसियां-विशुनपुर देवार के लिए चला। नाव पर करीब तीन दर्जन महिला-पुरुष सवार थे। जबकि दो पहिया वाहन और साइकिल भी लदी थी। लोग बता रहे हैं कि नाव कुछ ही दूर गई थी। इसी बीच इंजन में खराबी आ गई और नाव विपरीत दिशा में बहने लगा। जिससे नाव पर सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। यात्री बचाव के लिए घाट पर खड़े लोगों से मदद मांगने लगे।
विज्ञापन

सूझबूझ से नाविक किसी तरह नाव को किनारे लगाया। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से एक नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल के जरिए संचलन कराया जाता है। शेष दिन विभाग पॉवर वार्ज बोट से यात्रा सुलभ कराता है। इस संबंध में जेई इमरान ने बताया कि बीच मझधार में नाव के खराब होने की सूचना की जानकारी नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed