{"_id":"5787ca794f1c1b1b0813f9f0","slug":"bnkta-performance-against-the-police-by-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनकटा पुलिस के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनकटा पुलिस के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन
देवरिया
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वकील अर्जुन यादव ने बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव में सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसको लेकर दीवानी न्यायालय के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने न्यायिक कार्य भी नहीं किया। जिसके कारण वादकारियों को निराश लौटना पड़ा।
दो दिन पूर्व बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव में दबिश देेने गई भाटपाररानी पुलिस पर तारबाबू ने फायर झोंक दिया था। जिसके बाद एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने तारबाबू की तलाश में गांव में सर्च अभियान चलाया था।
रुस्तम बहियारी निवासी वकील अर्जुन यादव का आरोप है कि भाटपाररानी और बनकटा पुलिस ने शालीन तरीके से पूछताछ की बजाय उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से अभद्रता की। वकील ने अपने परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले को जिला अधिवक्ता संघ के संज्ञान में दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सिंहासन गिरी के नेतृत्व में वकीलों ने दीवानी न्यायालय में प्रदर्शन किया। वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। जिसके कारण दूरदराज से आए वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा।