{"_id":"61c2192061aa2045160396ea","slug":"blow-away-mobile-phone-by-asking-to-make-a-call-deoria-news-gkp420752874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल करने के लिए मांगकर मोबाइल फोन ले उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल करने के लिए मांगकर मोबाइल फोन ले उड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉल करने के लिए मांगकर मोबाइल फोन ले उड़ा
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ओली पट्टी गांव निवासी रचित राय का मंगलवार की दोपहर में शहर के मालवीय रोड से एक बदमाश ने मोबाइल फोन झांसा देकर उड़ा लिया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ओली पट्टी गांव निवासी रचित राय दोपहर में दवा खरीदने के लिए मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। वह पैदल दुकान की ओर जा रहे थे कि ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति रोते हुए आया और उनसे एक नंबर मिलाकर बात कराने के लिए कहा।
इस पर वह उसके झांसे में आ गए और मोबाइल फोन उसे दे दिया। कुछ ही देर में वह मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी और ऑनलाइन केस दर्ज कराकर मोबाइल फोन बरामद करने की मांग की है।