फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Blocked the way of ten families, fighting on protest

Deoria News: दस परिवारों का रोक दिया रास्ता, विरोध पर की मारपीट

Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Blocked the way of ten families, fighting on protest
भटनी के पुरनाछापर गांव का मामला, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी क्षेत्र के पुरनाछापर गांव में एक व्यक्ति ने करीब दस परिवारों का रास्ता रोक दिया है। विरोध करने पर पीड़ित के बेटे के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम सलेमपुर से की है। एसडीएम ने एसओ भटनी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

भटनी के पुरनाछापर गांव निवासी ओमकार नाथ मिश्र ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में जाने को एक मुख्य रास्ता है, जिससे दस परिवार के लोग आते-जाते हैं। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति जबरन रास्ते को रोक दिया है। इससे दस परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित का बेटा अमित शनिवार को उसी रास्ते से आ रहा था तभी आरोपी ने उसकी बाइक रोक उसके साथ मारपीट की फिर मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत शनिवार को तहसील दिवस में एसडीएम से की है। एसडीएम ने एसओ से इसकी रिपोर्ट मांगी है। उपजिलाधिकारी सलेमपुर सीमा पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। एसओ भटनी से जांच कर आख्या मांगी गई है। सड़क अवरोध करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed