{"_id":"5e122aba8ebc3e87cd194976","slug":"blast-cable-salempur-news-gkp3360746128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने काटा केबल, फीडर में ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने काटा केबल, फीडर में ब्लास्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहे ने काटा केबल, फीडर में ब्लास्ट
आठ घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। विद्युत उपकेंद्र के घांटी बाजार फीडर को रविवार सुबह चूहे द्वारा केबल काटने से ब्लास्ट हो गया। इससे नगर समेत सौ गांवों की आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही।
भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर, बलुआ अफगान और घांटी बाजार फीडरों को सप्लाई दी जाती है। एक सप्ताह पूर्व नगर और बैकुंठपुर का फीडर जल गया है। इसके बाद अन्य फीडरों से नगर और बैकुंठपुर को बिजली दी जा रही थी।
रविवार सुबह घांटी बाजार फीडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। बिजली निगम के इंजीनियर और कर्मचारियों ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि इनकमिंग पैनल में एक मोटा चूहा घुस गया था और उसने केबल काट दी। इससे ब्लास्ट हो गया। करंट की चपेट में आने से चूहा भी मर गया। विद्युत निगम की टीम ने करीब आठ घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराया। अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने बताया कि चूहे के घुसने से फीडर ब्लास्ट हो गया था। इसे ठीक करा दिया गया है।