फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP workers celebrated election victory, burst crackers

Deoria News: भाजपाइयों ने चुनाव में जीत पर मनाई खुशी, फोड़े पटाखे

Sun, 24 Nov 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Nov 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated election victory, burst crackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। क्षेत्र के औराचौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं महाराष्ट्र चुनाव तथा उत्तर प्रदेश के उपचुनाओं में पार्टी की जीत पर पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
वहीं बरियारपुर नगर पंचायत चौराहे पर सदर सांसद शशांक मणि के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है और ये जीत विपक्षियों को हजम नहीं हो रही और वो फिर से ईवीएम का रोना रो रहे हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और चौमुखी विकास से प्रभावित होकर जनता ने अपना निर्णय भाजपा के पक्ष में दिया है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है तथा उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में 9 में से 7 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को भारतीय जनता पार्टी पर और नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है, मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, गंगा सिंह कुशवाहा, महामंत्री प्रमोद शाही सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली जीत से भाजपाई गदगद : भाटपार रानी संवाद के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास व स्टेशन परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिला करके खुशी का इजहार किया। विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, विक्रम सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed