फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP will not repeat the mistake of SP, BSP: Shahi

सपा, बसपा की गलती को नहीं दोहराएगी भाजपा: शाही

Sat, 25 Mar 2017 11:53 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP will not repeat the mistake of SP, BSP: Shahi
स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने जो गलती की है, उसे हम नहीं होने देंगे। महंत आदित्यनाथ योगी की अगुवाई में बनी भाजपा की सरकार में विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद मंत्री बनने बनने के बाद पहली बार जिले में आए। पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर गार्ड ऑफ आनर की सलामी लेने के बाद कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने जनता को बरगलाने का कार्य किया था। कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य करेंगे। प्रदेश में सुशासन और उच्च कोटि का प्रशासन यह सरकार देगी। जो वादा किया है, उसे निभाया जाएगा। अपूर्ण कार्य को पूर्ण किया जाएगा। किसानों के कर्ज माफी पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसली बीमाकरण योजना से लाभ दिलाया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में केसीसी से लोन लेने वाले किसानों को फसलीकरण बीमा से कवर करेंगे। सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन भलि-भांति किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। क्योंकि इतनी बड़ी जीत कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को देखें। उसका निराकरण कराएं। जो कार्यकर्ताओं से नहीं हो पाएगा, वह स्वयं कराएंगे। यहां उनके साथ राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed