फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp sp candidate nominated for jila panchayat adhyaksh

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bjp sp candidate nominated for  jila panchayat adhyaksh
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने दो तथा सपा उम्मीदवार ने तीन सेट में दाखिल किया पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए शनिवार को दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। भाजपा के गिरीश चंद तिवारी ने दो सेट में नामांकन किया। जबकि सपा से शैलजा यादव ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन के बाद सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को पहले सपा प्रत्याशी शैलजा नामांकन करने कलेक्ट्रेट में पहुंचीं। उनके साथ प्रस्तावक, अनुमोदक और एमएलसी रामसुंदर दास थे। उन्होंने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। एक सेट में प्रस्तावक लार ब्लॉक के ग्राम आदर्श नगर महाल, मंझरिया निवासी शोभा तथा अनुमोदक बनकटा ब्लॉक के ग्राम करेकाट निवासी उषा हैं। दूसरे सेट में प्रस्तावक ग्राम धमउर निवासी कमलेश पांडेय, अनुमोदक चंपापुर परसिया, गौरीबाजार निवासी बलराम तथा तीसरे सेट में प्रस्तावक बरहज ब्लॉक की भिखमपुरा निवासी सविता यादव तथा अनुमोदक भलुअनी ब्लॉक के ग्राम नईखास निवासी रामनिवास बने हैं। सपा प्रत्याशी पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पकहां की निवासी हैं।
विज्ञापन

इसी बीच भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी नामांकन करने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। उनके साथ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह के अलावा प्रस्तावक, अनुमोदक थे। गिरीश चंद के एक सेट में प्रस्तावक भागलपुर ब्लॉक के ग्राम बलिया दक्षिणी निवासी अरविंद पांडेय, अनुमोदक गौरीबाजार ब्लॉक के ग्राम उभाव निवासी विनय कुमार जायसवाल और दूसरे सेट में प्रस्तावक बरहज ब्लॉक के ग्राम मोहरा निवासी अखंड प्रताप सिंह, अनुमोदक ग्राम कोईरीपट्टी निवासी सुजीत प्रताप सिंह बने हैं। भाजपा प्रत्याशी भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के ग्राम महाईचपार के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एमएलसी ने ठीक की कई कमियां
सपा प्रत्याशी शैलजा यादव के पर्चे में कई खामियां थीं। शपथ पत्र पर उनके हस्ताक्षर तक नहीं थे। इसके अलावा भी कई तरह की तकनीकी खामियां देखकर एमएलसी रामसुंदर दास नाराज हुए उन्होंने अभियोजन कार्यालय के पास बैठकर नामांकन के बाद अन्य पर्चों में एक-एक खामियों को दूर करने के बाद अन्य सेट का नामांकन दाखिल कराया। वैसे दो अन्य अधिवक्ता भी नामांकन कराने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed