फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP rath yatra will shift changes

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा से आएगा बदलाव

Sun, 20 Nov 2016 11:30 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP rath yatra will shift changes
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
 कपरवार तिराहे पर शनिवार की रात पहुंची भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात रथयात्रा नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में जनसभा में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व असम के प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि नोटबंदी से कालाधन रखने वाले हलकान हैं। इस इकोनामिक सर्जिकल स्ट्राइक से महंगाई पर अंकुश लगेगा। पीएन नरेंद्र के निर्णायक कदम से सभी पार्टियों में खलबली मची है। इस कदम से आगामी चुनावों में धनबल नहीं बल्कि नेताओं के नैतिक कार्यों का परिणाम सामने आएगा। करीब तीस मिनट तक चले भाषण में बुआ और भतीजा की पार्टी निशाने पर रही। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के सैकड़ों योजनाओं को अमली जामा पहनाने का दावा करती है लेकिन योजनाएं फ्लाप हो गईं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पूर्वांचल के साथ ही पूरे प्रदेश में बदलाव आएगा।  सभा को विधायक जन्मेजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, जयप्रकाश निषाद, विनय तिवारी, नरेन्द्र मिश्र, दीपक कुमार मिश्र शाका बाबा, अमरेंद्र गुप्त व कामेश्वर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान कुंजबिहारी सिंह, माया जायसवाल, राजकुमार शाही, अखिलेश तिवारी, अष्टभुजा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कपरवार तिराहे पर पहुंची भाजपा परिवर्तन रथयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और अनुप्रिया पटेल को आना था लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों नेता नहीं आ सके। इससे कार्यकर्ता मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed