फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp padyatra continued

गांव, गरीब और मजदूरों की सरकार है भाजपा

Sun, 09 Dec 2018 11:44 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 09 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
bjp padyatra continued
जनता से संपर्क करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : amar ujala
देवरिया। भाजपा के पदयात्रा कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गांवों का भ्रमण कर लोगों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

देवरिया लोकसभा के संयोजक रविंद्र प्रताप मल्ल ने भगवानपुर तिवारी में आयोजित पद यात्रा में कहा कि भाजपा गांव, गरीब, किसान व नौजवानों की सरकार है। लोकसभा के सभी विधानसभा यह कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान अवधेश सिंह, भुनेश्वर मिश्र, हरेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे। शहर के न्यू कॉलोनी, गरुणपार, अंबेडकर नगर वार्ड में विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान मुक्तिनाथ त्रिपाठी, रवि पाल, रमेश वर्मा, प्रेम अग्रवाल, अजय उपाध्याय, दिवाकर तिवारी, सुबोध, संजय, पुनीत सिंह, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे। रामपुर कारखाना क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। कस्बावासियों और ग्रामीणों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। विधायक कमलेश शुक्ला ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए दर्जनों योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ताओं ने रामपुर कारखाना मुख्य चौराहा, मेन रोड, गुदरी बाजार, मन्नू लाल, पन्ना लाल चौराहा, नोनिया टोली, अंबेडकर वार्ड में पदयात्रा की। इस दौरान राजेंद्र मल्ल, हियुवा नगर संयोजक सतीश वर्मा, राजेंद्र मद्धेशिया, दीपक जायसवाल, अजय वर्मा, दुर्गावती प्रजापति, भगवान मद्धेशिया, जितेश पांडेय, श्रीराम चौहान आदि मौजूद रहे। सलेमपुर सांसद ने कहा कि भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठकर देश व प्रदेश का विकास कर रही है। सरकार की ओर से जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है। उसका सीधा लाभ अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा है। इलाके के नेमा, इसरौली, रंभौली, धकपुरा गांव में कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया। इस दौरान राहुल सिंह, उपेंद्र शाही, संजय कुशवाहा, उदयवीर सिंह, अमित सिंह, आसनरायण सिंह, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाटपाररानी विधानसभा के दास नरहिया, जगहथा समेत कई गांवों में पद यात्रा भाजपा जिलाउ पाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाली। इस दौरान संतोष पटेल, रवि कुशवाहा, शशिरंजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा को देश की चिंता, विपक्ष को सत्ता की: शाही

बघौचघाट। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर चल रहे भाजपा के पदयात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पथरदेवा ब्लॉक के वृक्षापट्टी, धर्मचौरा, वोलीपट्टी, नामेगौरी, खैराट, मझौवा गांव में पदयात्रा की। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मझौवा में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे के तहत सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है। सभी जाति, धर्म, वर्ग की चिंता बीजेपी की सरकार करती है, जबकि अन्य दलों का सिर्फ सत्ता पाने की चिंता रहती है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का मकान बनाया जा रहा है। अब किसी गरीब को झोपड़ी में रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। कहा कि किसानों को शत-प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिया गया, जिसके चलते किसानों ने समय से खेती की है। इससे पैदावार भी बढ़ेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, ब्रह्मा यादव, संजीत धर द्विवेदी, अरविंद तिवारी, नवीन शाही, अवधेश सिंह, मृत्युंजय पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, देसही देवरिया के पिपरा मदन गोपाल, बरवां मानसिंह, धमउर और रामपुर दुल्लह गांव में रविवार को मंडल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। लोगों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महामंत्री वीरेंद्र यादव, कृष्णानाथ, रामहरख पासवान, उमापति सिंह, वीरबहादुर सिंह, व्र्रतदेव शर्मा, ओमप्रकाश निषाद, पूर्णमासी चौहान आदि प्रमुख रहे।


भाजपाइयों ने पदयात्रा में सुनी लोगों की समस्या
मईल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौवें दिन विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। जो भागलपुर ब्लॉक के बगहीं, बगहा बलहा, पिपराबांध, बभनियावं, पिपरादवन, सरवन पिपरा मे पहुंच कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया। जनता की समस्याओं को सुना। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी लोगों की विकास कर रही है। कार्य की बदौलत पुन: 2019 में भाजपा की केन्द्र में सरकार बनेगी। इस दौरान विद्या पाठक, पुनीत शाही, कमलनयन मिश्र, अभय सिंह, जितेन्द्र सिंह, हेमंत कुमार, मदन प्रसाद, संजय कुशवाहा, शिवनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed